wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
एल्बस डम्बलडोर
S1
guest-yq6eg
2026-10-22 11:11:04
# एल्बस डम्बलडोर प्रोफेसर ऐल्बस पर्सिवल वुल्फ्रिक ब्रायन डम्बलडोर (अंग्रेज़ी: Professor Albus Percival Wulfric Brian Dumbledore) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) श्रृंखला में एक जादूगर हैं। वे इस श्रृंखला के प्रमुख किरदार हैरी पॉटर के दोस्त और शुभचिन्तक है। वो तन्त्र-मन्त्र और जादू के विद्यालय हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य हैं। डम्बलडोर सामान्य मगलू (ग़ैर-जादूगर) इंसानों से प्रेम और सहानुभूति भी रखते हैं। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में डम्बलडोर ने हैरी की कई बार मदद की है। ज़्यादातर जादूगर डम्बलडोर को दुनिया का महानतम और शक्तिशाली जादूगर मानते हैं। यहाँ तक कि ख़ुद लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट भी उनसे डरता है। वह माया पंछी का समूह के संस्थापक और नेता है। यह समूव इस श्रृंखला में अनिष्ट देव वोल्डेमॉर्ट से लड़ने के लिए समर्पित है। रोलिंग का कहना है कि डम्बल्डोर का अंग्रेज़ी शब्दकोश का अर्थ मधुमक्खी है। रोलिंग के अनुसार डम्बलडोर 1881 में पैदा हुए थे और उनकी मौत 1997 में हुयी थी। उनकी मौत 115 - 116 वर्ष की उम्र में हुई थी। लेखक के अनुसार डम्बल्डोर के बारे में लिखने में मज़ा आता है क्योंकि वह "अच्छाई का प्रतीक है" | रोलिंग ने कहा कि डम्बल्डोर उनके जैसे हैं, क्यौन्कि "वह सब जानते हैं " डम्बल्डोर केंद्रीय चरित्र हैरी पॉटर एक गुरु के रूप में हैं। एक युवा प्रशंसक ने रोलिंग से पूछा था की क्या डम्बल्डोर को "सच्चा प्यार " मिलता है तब रोलिंग ने कहा है कि वह हमेशा समलैंगिक होने के रूप में डम्बल्डोर के बारे में सोचा करती थी और उनका गेल्लेर्ट ग्राइंडेल्वॉल्ड से चक्कर भी चला था, जो डम्बल्डोर के जीवन में '"बड़ा हादसा था" |
My Wiki Documents
एल्बस डम्बलडोर