wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
अंतलिखित
S7
guest-yax8a
2026-04-07 09:11:04
# अंतलिखित अंतलिखित (अंतलिकिद, अंतिआल्किदस्) प्राचीन तक्षशिला के हिंदू-ग्रीक राजा थे। बेसनगर (मध्य प्रदेश) के स्तंभ लेख के अनुसार अंतलिखित ने अपने दूत दिय-के-पुत्र हेलियोडोरस को शुंगवंश के राजा अथवा भागभद्र के दरबार में भेजा था। यह भागभद्र शुंगराज ओद्रक अथवा भागवत में से कोई हो सकता है। इस अभिलेख में अंतलिखित को तक्षशिला का राजा और उनके यूनानी दूत को विष्णुभक्त भागवत कहा गया है। अंतलिखित के सिक्के भी अन्य हिंदू-ग्रीक राजाओं की भाँति ही ग्रीक और भारतीय दोनों भाषाओं में खुदे मिलते हैं। अंतलिखित की मुद्राएँ उन्हें विजेता भी प्रमाणित करती हैं। अंतलिखित के शासनकाल को निश्चित रूप से नहीं बताया जा सका पर संभवतः ये ईसवी सन् की प्रथम शती में मौजूद था। वह बाख्त्री के राजा युक्रातिक के राजकुल के अफगानिस्तान और पश्चिमी पंजाब के राजा था।
My Wiki Documents
अंतलिखित