wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
नेपाल सम्वत्
S5
guest-wfewa
2026-06-28 13:11:04
# नेपाल सम्वत् नेपाल सम्वत्( नेपाल भासा :साँचा:Script/Newa नेपाली :नेपाल सम्वत्नेपाल सम्वत् ) नेपाल के लोगों द्वारा उपयोग किया जाने वाला चंद्र-सौर पंचाङ्ग है। कैलेंडर युग २० अक्टूबर ८७९ ईस्वी को शुरू हुआ। इस प्रकार नेपाल सम्वत का वर्ष ११४२, ईस्वी सन् २०२१-२०२२ के तुल्य है। नेपाल संबत सिक्कों, पत्थर और तांबे की प्लेट के शिलालेखों, शाही आदेशों, इतिहास, हिंदू और बौद्ध पांडुलिपियों, कानूनी दस्तावेजों और पत्राचार में उपयोग किया गया। यद्यपि नेपाल संबत को नेपाल का राष्ट्रीय पंचांग घोषित किया गया है और नेपाल में व्यापक रूप से इसका उपयोग किया जाता है, किन्तु यह मुख्यतः नेवार समुदाय द्वारा उपयोग किया जाता है और विक्रम संवत पूरे देश में प्रमुख पञ्चाङ्ग बना हुआ है।
My Wiki Documents
नेपाल सम्वत्