wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
घोडबंदर रोड
S7
guest-u5lud
2026-04-04 10:11:05
# घोडबंदर रोड महाराष्ट्र राज्य राजमार्ग 42 अथवा घोडबंदर रोड़ (Ghodbunder Road) अथवा जीबी रोड़ (G.B. Road) भारतीय राज्य महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक राज्य मार्ग है। यह ठाणे और पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्ग को कपूरबाड़ी के दक्षिण से जोड़ता है; यह मार्ग आगे राष्ट्रीय राजमार्ग 3 से जुड़ता है जो पूर्वोत्तर का जंक्शन है। यह कपूरबाड़ी गाँव को पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग से भी जोड़ता है जो आगे राष्ट्रीय राजमार्ग 8 से जुड़ता है, यह आगे गुजरात से जुड़ता है। महाराष्ट्र राज्य राजमार्ग 42 लगभग 20 किमी लम्बा है और मुम्बई की दो मुख्य सड़कों, पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्ग और पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग को जोड़ता है। यह कपूरबाड़ी गाँव में पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्ग और घोड़बंदर गांव में पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग से जुड़ता है। यातायात की भीड़ को कम करने के लिए कपूरबावड़ी पुल का निर्माण किया गया है। इस राजमार्ग पर महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा टोल लगाया जाता है। यह सड़क साल्सेट द्वीप की उत्तरी सीमा को घेरती है और येऊर पहाड़ियों और ठाणे खाड़ी के सुंदर दृश्य प्रदान करती है।
My Wiki Documents
घोडबंदर रोड