wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
अनुप्रिया गोयनका
S1
guest-te3ji
2026-05-29 22:11:07
# अनुप्रिया गोयनका अनुप्रिया गोयनका (जन्म; २९ मई १९८७, कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत) एक भारतीय बॉलीवुड तथा टेलीवुड अभिनेत्री है जिन्होंने २०१८ में सलमान ख़ान और कैटरिना कैफ की मुख्य पात्र के साथ टाइगर जिंदा है तथा पद्मावत फ़िल्म में अभिनय किया है। ये हिन्दी के अलावा तेलुगु भाषी फिल्मों में भी कार्य करती है। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर की कहानियों के साथ अपना वेब डेब्यू किया और सेक्रेड गेम्स, अभय, क्रिमिनल जस्टिस, असुर: वेलकम टू योर डार्क साइड, आश्रम और क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स जैसी सफल श्रृंखलाओं में दिखाई दीं। अनुप्रिया गोयनका का जन्म २९ मई १९८७ को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। इनके पिता एक कपड़े के उद्योगपति है जबकि माँ गृहिणी है। गोयनका की दो बड़ी बहन है जबकि एक भाई है। इन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा ज्ञान भारती विद्यालय, साकेत, नई दिल्ली से की थी और इसके बाद इन्होंने स्नातक की पढ़ाई कॉमर्स में शहीद भगत सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से की थी।
My Wiki Documents
अनुप्रिया गोयनका