wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
ख़रगोश तारामंडल
S4
guest-t9sce
2026-09-18 08:11:06
# ख़रगोश तारामंडल ख़रगोश या लीपस (अंग्रेज़ी: Lepus) तारामंडल खगोलीय विषुवत वृत्त और शिकारी तारामंडल से बिलकुल दक्षिण में स्थित एक तारामंडल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक ख़रगोश के रूप में दर्शाया जाता था जिसका पीछा पड़ौसी शिकारी तारामंडल की काल्पनिक शिकारी की आकृति कर रही था। ख़रगोश तारामंडल में आठ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें दर्ज़नों तारे स्थित हैं। इसके चार तारे (α लॅप, β लॅप, γ लॅप और δ लॅप) एक चकोर आकृति बनाते हैं जिसे "अर्श अल-जऔज़ा" (यानि "जऔज़ा का सिंहासन") या "कुरसी अल-जऔज़ा अल-मुअक्ख़र" (यानि "जऔज़ा की आख़री कुरसी") बुलाया जाता है। α लॅप तारा, जिसे आरनॅब भी कहते हैं, इस तारामंडल का सब से रोशन सितारा है। ख़रगोश तारामंडल में एक ऍम७९ नाम की मॅसिये वस्तु भी स्थित है, जो एक धुंधला-सा गोल तारागुच्छ (ग्लॉब्यूलर क्लस्टर) है।
My Wiki Documents
ख़रगोश तारामंडल