wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
ला ला लैंड
S1
guest-t4b9h
2026-10-23 17:11:03
# ला ला लैंड ला ला लैंड (अंग्रेज़ी: La La Land) 2016 की अमेरिकी संगीतमय रूमानी फिल्म है। इसे डेमियन शुज़ल ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में रयान गोसलिंग और एमा स्टोन क्रमशः एक संघर्षरत जैज़ पियानोवादक और एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री की भूमिका निभाते हैं। वह दोनों लॉस एंजिल्स में अपने सपनों का पीछा करते हुए मिलते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। जॉन लीजेंड, रोज़मेरी डेविट, फिन विटट्रॉक और जे.के. सिमंस सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। निर्देशक डेमियन शुज़ल की पिछली फिल्म व्हिपलैश (2014) की सफलता के बाद, इस फ़िल्म की परियोजना को समिट एंटरटेनमेंट नामक कंपनी द्वारा चुना गया। मूल रूप से माइल्स टेलर और एमा वॉटसन को अभिनय के लिए चुना गया था। लेकिन दोनों के इस फ़िल्म से बाहर हो जाने के बाद, रयान गोस्लिंग और एमा स्टोन को लिया गया। फिल्मांकन अगस्त और सितंबर 2015 के बीच लॉस एंजिल्स में हुआ। इसमें फिल्म का संगीत हर्विट्ज़ द्वारा तैयार किया गया था और नृत्य कोरियोग्राफी मैंडी मूर द्वारा की गई थी। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में 9 दिसंबर 2016 में जारी किया गया था। फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी। इसने 3 करोड़ डॉलर के बजट पर दुनिया भर में 44.8 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की। इसने निर्देशक शुज़ल की पटकथा और निर्देशन, गोस्लिंग और स्टोन के प्रदर्शन, संगीत, सिनेमैटोग्राफी और उत्पादन के लिए विशेष प्रशंसा प्राप्त की। इसे कई पुरस्कार प्राप्त हुए। इसने 74वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में अपने सात नामांकनों में से रिकॉर्ड तोड़ सातों पुरस्कार जीते। इसे 70वें ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में ग्यारह नामांकन प्राप्त हुए जिसमें इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म सहित पांच पुरस्कार जीते। फिल्म को 89वें अकादमी पुरस्कार में रिकॉर्ड, चौदह नामांकन प्राप्त हुए। जिसमें इसने स्टोन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और शुज़ल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छह श्रेणियों में जीत हासिल की।
My Wiki Documents
ला ला लैंड