wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
फिलिप हैलेन डायबविग
S3
guest-lro21
2026-07-13 19:11:06
# फिलिप हैलेन डायबविग फिलिप हैलन डायबविग (जन्म - 22 मई 1955) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। डायबविग सेंट लुईस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के ओलिन बिजनेस स्कूल में बैंकिंग और वित्त के बोटमेनस बैंकशेयर प्रोफेसर हैं। डायबविग को "बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए" डायमंड और बेन बर्नान्के के साथ संयुक्त रूप से 2022 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। डायबविग और डायमंड ने 1983 में “बैंक रन्स, डिपॉज़िट इंश्योरेंस, एंड लिक्विडिटी” लिखी जिसमें उन्होंने पहली बार वित्तीय संकट के दौरान बैंकों की कमज़ोरी को बताने वाला अपना गणितीय मॉडल पेश किया। डायबविग ने इंडियाना विश्वविद्यालय में पढ़ाई की और 1976 में गणित और भौतिकी में बीए की डिग्री हासिल की। येल विश्वविद्यालय में स्थानांतरित होने से पहले एक वर्ष के लिए पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र पीएचडी कार्यक्रम में भाग लिया और यहां इन्होंने अर्थशास्त्र में एमए (1978), एमफिल (1978) और पीएचडी (1979) की डिग्री प्राप्त की। डायबविग परिसंपत्ति मूल्य निर्धारण, बैंकिंग, निवेश और कॉर्पोरेट प्रशासन में विशेषज्ञ हैं। ये पहले येल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और प्रिंसटन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर थे। डायबविग 2002 से 2003 तक वेस्टर्न फाइनेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष थे और 2010 से 2021 तक साउथवेस्टर्न यूनिवर्सिटी ऑफ़ फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स में इंस्टीट्यूट ऑफ़ फाइनेंशियल स्टडीज़ के डायरेक्टर थे। डायबविग डगलस डायमंड के साथ डायमंड-डायबविग मॉडल पर काम करने के लिए जाने जाते है।
My Wiki Documents
फिलिप हैलेन डायबविग