wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
बलूचिस्तान अवामी पार्टी
S3
guest-ipuho
2026-09-04 10:11:04
# बलूचिस्तान अवामी पार्टी बलूचिस्तान अवामी पार्टी (उर्दू: بلوچستان عوامی پارٹی (بعپ) ; बलूचिस्तान अवामी पार्टी ) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में स्थित एक राजनीतिक दल है। जिसकी स्थापना 2018 में बलूचिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) के राजनीतिक असन्तुष्टों द्वारा की गयी थी। 2018 के पाकिस्तानी महानिर्वाचन के परिणामस्वरूप दल बलूचिस्तान में सबसे बड़े दल के रूप में उभरा। यह प्रान्त में गठबन्धन सरकार का नेतृत्व करता है और राष्ट्रीय सभा ( National Assembly , नेशनल असेम्बली ) में सत्तारूढ़ गठबन्धन का भी हिस्सा है। खैबर-पख्तूनख्वा विधानसभा में इसके 4 निर्वाचित सदस्य भी हैं।
My Wiki Documents
बलूचिस्तान अवामी पार्टी