wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
मेस्टिज़ो
S4
guest-f1a8v
2026-09-02 10:11:05
# मेस्टिज़ो मेस्टिज़ो यह स्पैनिश (mestizo) और पुर्तगाली (mestiço) परिभाषिक शब्द है जिसे महाअमेरिका के पूर्व स्पैनिश साम्राज्य और पुर्तगाली साम्राज्य में स्पेनी या पुर्तगाली उपनिवेशकों और मूल अमेरिकी निवासियों की मिश्रित संतानों का उल्लेख करने के लिए प्रयोग किया जाता है। लैटिन अमेरिका की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा इस विशेष जातीय मिश्रण से उत्पन्न मेस्टिज़ो लोगों से बनता है।हिन्दी में इस प्रकार की दो भिन्न नस्ल के मिलन से उत्पन्न संतान वर्णसंकर कहलाती है। इस शब्द को कई बार गलत रूप में एशिया-प्रशान्त इलाकों के उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जो यूरोपीय और मूल निवसियों की संताने हैं।
My Wiki Documents
मेस्टिज़ो