wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
अरविंद मायाराम
S6
guest-er7ds
2026-09-23 05:11:04
# अरविंद मायाराम अरविन्द मायाराम भारत के एक वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी हैं तथा वे वर्तमान में (अक्टूबर 2014 से) भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय में सचिव हैं। इससे पहले अप्रैल से अक्टूबर 2014 तक वे वित्त सचिव भी रहे। 1978 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री अरविंद मायाराम 2012 से आर्थिक मामलों के सचिव बने। अप्रैल 2014 में उन्हें वित्त सचिव का पदभार भी दे दिया गया। अक्टूबर 2014 में उन्हें पर्यटन मंत्रालय का सचिव बनाया गया। अरविंद का जन्म 13 अक्टूबर 1955 को हुआ। उन्होंने राजनीति विज्ञान में बी ए ऑनर्स व एम. ए. किया है। वे राजस्थान के निवासी हैं।
My Wiki Documents
अरविंद मायाराम