wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
शान्ति घोष
S6
guest-c6ikx
2026-05-20 19:11:06
# शान्ति घोष शान्ति घोष (२२ नवम्बर १९१६ -- १९८९) भारत के स्वतंत्रता संग्राम की क्रान्तिकारी वीरांगना थीं। अपनी सहपाठिनी सुनीति चौधरी के साथ मिलकर उन्होने १४ दिसम्बर १९३१ को त्रिपुरा के कलेक्टर सी जी वी स्टिवेन को उसके बंगले पर गोली मारी थी। शान्ति और सुनीति को संसार की सबसे कम उम्र की क्रान्तिकारी माना जाता है। अंग्रेज सरकार ने उन्हें आजीवन काले पानी की सजा दी थी। शान्ति घोष जन्म कोलकाता में हुआ था। वह प्रोफेसर देवेन्द्र नाथ घोष की पुत्री थीं। वे कुमिल्ला के स्थानीय विद्यालय फैजुनिशां बालिका विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा थीं। उनकी आवाज बहुत मधुर थी और वे गायन भी करतीं थीं।
My Wiki Documents
शान्ति घोष