wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
रतनूं
S5
guest-btcsn
2026-06-14 13:11:04
# रतनूं रतनूं (आईएएसटी : Ratanūṃ; अथवा रतनुं, रत्नू) राजस्थान और गुजरात में चारणों का एक प्रमुख वंश एंव गोत्र है। रतनूं चारणों की उत्पत्ति सिंढायच चारणों के समकालीन मानी जाती है, लगभग 8वीं से 9वीं शताब्दी ई में। वे चारण रतनजी के वंशज हैं जिन्होंने बाल्यकाल में रावल देवराज की जान बचाई थी। रावल देवराज एक भाटी राजपूत थे जिन्होंने बाद में देरावर दुर्ग की स्थापना की। देरावर की स्थापना के बाद रावल देवराज ने अपने बचपन के मित्र रतनजी को बुलाया और उन्हें भाटी वंश के प्रोलपात-पाटवी के पद से सम्मानित किया। इसके बाद इनके वंशज, रतनूं चारण जैसलमेर और पूगल के राज्यों में प्रोलपात के पद पर स्थापित रहे। रतनूंओं ने क्षेत्र के इतिहास, प्रशासन और राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजस्थान में रतनूं व्यापक सांसण जागीरों के शासक रहे। कई रतनूं प्रभावशाली कवि, लेखक और इतिहासकार हुए। उदाहरणतया 19-20 वीं सदी मेँ, सीकर के रतनूं परिवार के सदस्य सीकर, ईडर, किशनगढ़ और झालावाड़ रियासतों के दीवान (प्रधान मंत्री) थे ।
My Wiki Documents
रतनूं