wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
तालबेहात
S10
guest-b2w5t
2026-05-09 04:11:05
# तालबेहात तालबेहट (Talbehat) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के ललितपुर ज़िले में स्थित एक नगर व नगरपंचायत है। यह उस ज़िले में तहसील का दर्जा भी रखता है। सन् 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 169 गांव हैं। तालबेहट तहसील में एक क़िला है। यह झाँसी-ललितपुर की चार-लेन राजमार्ग पर स्थित है। इस क़िले से राजा मर्दन सिंह शासन करते थे, जिन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के साथ 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज़ों के विरुद्ध लड़ाई की थी। क़िले में तीन मंदिर हैं, जो अंगद, हनुमान और नरसिंह को समर्पित हैं। क़िला एक बड़ी झील के किनारे पर खड़ा है, जो मानसरोवर कहलाती है। झील में नौकाएँ चलती हैं और अन्य जलक्रीड़ाएँ होती हैं। झील किनारे हज़ारिया महादेव मंदिर भी खड़ा है।
My Wiki Documents
तालबेहात