wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
बाख़्त्री भाषा
S2
guest-7z5hk
2026-07-16 12:11:05
# बाख़्त्री भाषा बाख़्त्री (फ़ारसी: باختری) या बॅक्ट्रियाई (अंग्रेज़ी: Bactrian), प्राचीनकाल में मध्य एशिया के बाख़्त्र क्षेत्र में बोली जाने वाली एक पूर्वी ईरानी भाषा थी जो समय के साथ विलुप्त हो गई। भाषावैज्ञानिक दृष्टिकोण से बाख़्त्री के पश्तो, यिदग़ा और मुंजी भाषाओँ के साथ गहरे सम्बन्ध हैं। यह प्राचीन सोग़दाई और पार्थी भाषाओं से भी मिलती-जुलती थी। बाख़्त्री को लिखने के लिया अधिकतर यूनानी लिपि प्रयोग की जाती थी, इसलिए इस कभी-कभी 'यूनानी-बाख़्त्री' (या फिर 'ग्रेको-बॅक्ट्रियाई') भी कहा जाता है। उत्तर भारत पर राज करने वाला कुषाण वंश भी इस भाषा को इस्तेमाल करता था इसलिए इसे कभी-कभी 'कुषाण भाषा' या 'कुषाणी-बाख़्त्री' भी कहते हैं।
My Wiki Documents
बाख़्त्री भाषा