wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
जनरल मोटर्स
S1
guest-5hi37
2026-08-27 02:11:04
# जनरल मोटर्स जनरल मोटर्स कंपनी (अंग्रेजी में: General Motors Company), जिसे आमतौर पर जनरल मोटर्स (जीएम या GM) के रूप में संदर्भित किया जाता है, एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम है जिसका मुख्यालय डेट्रायट में है तथा यह वाहनों और वाहन के हिस्सों का डिजाइन, निर्माण, विपणन और वितरण करता है, और वित्तीय सेवाओं को बेचता है।इसका वैश्विक मुख्यालय डेट्रायट के पुनर्जागरण केंद्र (Renaissance Center) में है। इसे मौलिक रूप से 16 सितंबर, 1908 को विलियम सी. डुरंट ने एक होल्डिंग कंपनी के रूप में स्थापित किया था। कंपनी सबसे बड़ी अमेरिकी ऑटोमोबाइल निर्माता है, और दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियो मे से एक है। 2019 मे, कुल राजस्व के आधार पर फॉर्च्यून 500 के सबसे बड़े संयुक्त राज्य निगमों की रैंकिंग में जनरल मोटर्स # 13 वें स्थान पर है। जनरल मोटर्स 37 देशों में वाहन बनाती है; इसके मुख्य ऑटोमोबाइल ब्रांडों में शेवरले, बयूक, जीएमसी और कैडिलैक शामिल हैं। यह होल्डन, विलिंग, बाओजुन और जिफैंग जैसे विदेशी ब्रांडों में या तो महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखता है या हिस्से का मालिक है। दुनिया भर में वार्षिक बिक्री की मात्रा 2016 में 10 मिलियन (1 करोड) वाहनों की संख्या तक पहुंच गई थी।
My Wiki Documents
जनरल मोटर्स