wikiwi
🇰🇷
🇺🇸
🇪🇸
🇮🇳
🇯🇵
राष्ट्रीय राजमार्ग २६ (भारत)
S5
guest-4ttcl
2026-09-30 19:11:05
# राष्ट्रीय राजमार्ग २६ (भारत) राष्ट्रीय राजमार्ग २६ (National Highway 26) भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह छत्तीसगढ़ में रायपुर को आन्ध्र प्रदेश में नटवलसा से जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग २६ छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर, में आरम्भ होता है। पूर्व दिशा में चलता हुआ यह ओड़िशा की सीमा पर कर बरगढ़ पहुँचता है। यहाँ से यह दक्षिण मुड़कर बलांगिर जाता है और फिर भवानीपटना और नबरंगपुर होते हुए जयपुर (ओड़िशा) पहुँचता है और दक्षिणपूर्व की ओर जाने लगता है। फिर कोरापुट और सुनाबेड़ा के बाद आन्ध्र प्रदेश में प्रवेश करता है। फिर सालूर से गुज़रकर यह नटवलसा गाँव में समाप्त होता है।
My Wiki Documents
राष्ट्रीय राजमार्ग २६ (भारत)